पंजाब
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मची अफरा-तफरी, 2 बच्चे सहित 1 नौजवान गंभीर घायल
Shantanu Roy
10 Sep 2022 1:24 PM GMT

x
बड़ी खबर
लुधियाना। यहां के जवाहर नगर इलाके में एक घर का लेंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 2 बच्चे और 1 नौजवान गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर में 33 गज जमीन पर एक घर बन रहा था। मकान मालिक ने दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल का लेंटर डाला हुआ था। जैसे आज सुबह दूसरी मंजिल का लेंटर खोला जाने लगा तो तीसरी मंजिल की बल्ली गिर गई, जो एक राहगीर पर लगी। आस-पास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। फिलहाल मौके से मलबा हटाया जा रहा हैं।
Next Story