पंजाब
पुलिस व गांव निवासियों में हुआ जमकर हंगामा, थाने से आरोपी छुड़ा लोग हुए फरार
Shantanu Roy
2 Aug 2022 3:42 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। जिले में गत रात्रि मजीठा कस्बे के थाना कत्थेनंगल में थाना चविंडा देवी में जमकर हंगामा हो गया। पुलिस थाने पर गांव की महिलाओं सहित लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार थाने में सिर्फ 4 पुलिस कर्मी थे जिनसे लोग एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपी को छुड़ाकर ले गए। दूसरी तरफ गांव निवासियों का कहना है कि युवक सिर्फ नशा करता है। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी को दोबारा काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आकाशदीप सिंह को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर किया था।
पुलिस ने आरोपी पर एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत केस दर्ज किया था। गांव के लोगों ने रात को ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि आकाशदीप सिर्फ नशा खरीदता है बेचता नहीं है। गांव निवासी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आकाशदीप को छुड़ा कर ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, उसे हिरासत में लेकर पुलिस जानना चाहती थी कि उसने यह कहां से खरीदै है। पुलिस ने आरोपी आकाश को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है उसे छुड़ाने आए 9 लोगों को भी गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story