![दहेज़ में थी एक लाख की डिमांड, बहू को खिलाया जहर दहेज़ में थी एक लाख की डिमांड, बहू को खिलाया जहर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/12/1628897-62.webp)
x
मुंह में जबरदस्ती डाल दिया जहर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लुधियाना। दहेज के लोभी ससुरालियों ने बहू की हत्या के लिए उसके मुंह में जबरदस्ती जहर डाल दिया। उसे उसी हालत में छोड़ कर फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआइ में भर्ती कराया गया। अब थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। एएसआइ करणजीत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान मेहरबान की माडल कालोनी स्थित गली नंबर 3 निवासी केसर रहमान, फैजल रहमान, गुलाब शाह, मोहम्मद अमीर तथा अफसाना के रूप में हुई।
पुलिस ने मेहरबान की माडल कालोनी स्थित गली नंबर 3 निवासी चांदनी की शिकायत पर आराेपिताें के खिलाफ उक्त केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि उसका अपने उक्त ससुरालियों के साथ झगड़ा चल रहा है। 5 मई को उसके देवर फैजल रहमान तथा उसकी बहन अफसानाा ने उसे अपने पिता से एक लाख रुपये लाकर देने के लिए कहा। जिस पर चांदनी ने साफ इनकार कर दिया। 7 मई को आरोपितों ने उसे जबरदस्ती पकड़ कर उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया और फरार हो गए।
लुधियाना। विवाहिता से अश्लील छेड़छाड़, मारपीट करने तथा उसे अपशब्द बोलने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आराेपिताें की पहचान टिब्बा रोड के विशाल विहार की गली नंबर 2 निवासी भूपिंदर सिंह, बलजीत सिंह, रजनी बाला, कर्मवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सरिता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story