पंजाब

रोटी कमाने गया राजपुरा का युवक फंसा

Aariz Ahmed
25 Feb 2022 12:01 AM IST
रोटी कमाने गया राजपुरा का युवक फंसा
x

रूस-यूक्रेन की जंग में कई पंजाबी भी फंस गए हैं। ऐसे ही यूक्रेन में राजपुरा के त्रिलोक राज भी बुरी हालत में हैं। त्रिलोक 3 साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए कॉन्ट्रेक्ट बेस पर यूक्रेन गया था। राजपुरा की सुंदर नगर कॉलोनी के रहने वाले 29 साल के त्रिलोक के पिता तिलक राज ने केंद्र सरकार से अपील की कि उनके बेटे को सकुशल भारत वापस लाया जाए।

तिलकराज ने बताया कि यहां कोई रोजगार नहीं मिला तो उनका बेटा यूक्रेन चला गया। इसके बाद अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया। इसमें उनके पैर टूट गए। अब वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनके बेटे के पास अब पैसा नहीं बचा है, जिससे वह यूक्रेन में रह सके। उन्हें यूक्रेन से वतन लौटने के लिए कहा जा रहा है लेकिन बिना पैसे के उनके लिए यह संभव नहीं है।

ढंग से बात भी नहीं हो पा रही

माता राधा रानी ने बताया कि बेटे के साथ सही ढंग से बात भी नहीं हो पा रही। उन्हें अब काफी डर लग रहा है। बिना पैसों के उनका बेटा न तो यूक्रेन में रह सकता है और न ही वतन वापस लौट सकता है। केंद्र सरकार हमारी मदद करे।

Next Story