पंजाब
युवक-युवतियों ने कार को बनाया बार, पुलिस ने पकड़ा तो कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़
Deepa Sahu
24 Jun 2022 2:45 PM IST

x
बालीवुड फिल्म दंगल का डायलाग म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के... यह फिल्मी डायलाग लड़कियों को लड़कों की बराबरी के लिए कहा गया है।
चंडीगढ़। बालीवुड फिल्म दंगल का डायलाग म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के... यह फिल्मी डायलाग लड़कियों को लड़कों की बराबरी के लिए कहा गया है। लेकिन चंडीगढ़ में इसके उलट हो रहा है। शहर में लड़कियां शराब के नशे में टल्ली मिलती हैं। इतना ही नहीं युवतियां शराब के नशे में धुत्त पुलिस वालों से भी उलझ जाती हैं।
ऐसी ही घटना वीरवार देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर-9 की मार्केट की पार्किंग में हुई है। पार्किंग एरिया में खड़ी कार के भीतर बार बनाकर दारू पार्टी चल रही थी। दो युवक और दो युवतियां कार के भीतर पैग लगा रहे थे। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो युवक-युवतियों ने अपनी गलती मानने के बयाए पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। फिर क्या था इसके बाद जमकर बवाल हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। युवक और युवतियों पर पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगा है। इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल करवाने के लिए जीएमएसएच-16 लेकर गई।
पार्किंग में गाड़ी के अंदर युवक-युवतियों के शराब पीने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। राजस्थान नंबर की कार में दो युवतियां और दो युवक शराब पी रहे थे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकलने के लिए कहा। इस पर युवक और युवतियां पुलिस पर भड़क गए। बताया जा रहा है कि एक युवती पेशे से डाक्टर है।
सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड आफिस के सामने वाली पार्किंग में राजस्थान नंबर की गाड़ी में दारू पार्टी चल रही थी। पैट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार सवार महिला डाक्टर बेवजह पुलिस के साथ विवाद करने लगी। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान एक पुलिस कर्मी से धक्कामुक्की होने के बाद एक युवती ने मुलाजिम को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस कार सहित सभी को सेक्टर 3 थाने में लेकर गई। इसके बाद पुलिस देर रात तक मेडिकल करवाने के साथ कानूनी करवाई करने में लगी थी।
Next Story





