पंजाब
पिता की शर्मनाक हरकत ने रिश्ते किए तार-तार, 11 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार
Shantanu Roy
16 Oct 2022 2:58 PM GMT

x
बड़ी खबर
जीरकपुर। जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। लड़की का पिता एक महीने से इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने 11 वर्ष की बच्ची के पिता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया है।
यह मामला एक संस्था ने उजागर किया है जो बलटाना पार्क में गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में पूजा अरोड़ा निवासी हाउस नंबर 684 फेज-2 सोटी विहार बलटाना ने बताया कि वह बलटाना क्षेत्र में समाज सेवक फाउंडेशन चलाती हैं, जो अपने संगठन में गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाती है।
उक्त बच्चों के साथ पढ़ाई कर रही 11 वर्षीय एक बच्ची ने बताया कि उसके पिता करीब 1 महीने से उसके साथ गलत काम कर रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने बलटाना चौकी प्रभारी को भी दी। बलटाना चौकी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर लड़की के सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story