पंजाब

घर के मालिक को बंधक बना लुटेरों ने उड़ाया लाखों का माल

Admin4
2 March 2023 1:22 PM IST
घर के मालिक को बंधक बना लुटेरों ने उड़ाया लाखों का माल
x
लुधियाना। लुधियाना में एक लूट का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दशमेश एंक्लेव में लुटेरों ने एक घर में धावा बोला और वहां से लाखों का माल ले उड़े। घटना बारे जानकारी देते गुरमीत सिंह ने बताया कि दशमेश एंक्लेव में रहने वाले उनके चाचा जसपाल सिंह के घर सुबह 6 बजे के करीब 2 लुटेरे आए और बंदूक की नोक पर घर से 1 लाख 37 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। इसके साथ-साथ लुटेरे आईफोन सहित 3 मोबाइल भी ले गए। पीड़ित जसपाल सिंह ने बताया कि लुटेरों ने अंदर घुसते ही उनके हाथ-पैर बांध दिए व घर से लाखों का माल लूट फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है व पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Next Story