पंजाब

लूटेरों ने ज्वैलर को गोली मार नकदी व गहने लेकर हुए फरार

Admin4
12 Jun 2023 1:24 PM GMT
लूटेरों ने ज्वैलर को गोली मार नकदी व गहने लेकर हुए फरार
x
पंजाब। मोगा में दिन प्रतिदिन लूटपाट की घटनाए बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मोगा के पाश बाजार मंडी राम गंज का है जहां एसियन ज्वैलर की दूकान पर आज लूटेरों ने दूकान मालिक को गोली मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद काउंटर से कुछ नकदी और जेवर उठा कर भाग गए। वहीं लूटेरों ने दो गोलियां चलाई। दूकान मालिक सोनू को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। वहीं यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर मोगा एसएसपी जे एलिचेलियन भारी बल फ़ोर्स के साथ पहुँच गये हैं और सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि ज्वैलर की इलाज दौरान मौत हो गई है।
Next Story