
x
Punjab पंजाब : पंजाब में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेलवे ट्रैक पर फाटक बंद न किए जाने पर वाहन गुजर रहे थे। तभी ट्रेन आ गई और कई वाहन ट्रैक पर फंस गए।
ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। जब जांच की तो पाया कि फाटक पर तैनात गेटमैन गहरी नींद में सोया हुआ है। घटना पंजाब के जालंधर के नकोदर क्षेत्र में स्थित लोहियां रेलवे फाटक की है, जहां पर बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन आने से पहले फाटक बंद नहीं किया गया था, लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी गई, जिससे अनहोनी घटना टल गई। जांच के दौरान पता चला कि फाटक पर तैनात गेटमैन केबिन में गहरी नींद में सो रहा था।
ड्राइवर और गार्ड ने उसे कई बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने खुद फाटक बंद किया। इसी दौरान कई दोपहिया वाहन रेलवे ट्रैक के बीच फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गेटमैन पहले भी लापरवाही कर चुका है। 26 मई 2023 को उसे ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया गया था और उसे फिरोजपुर ट्रांसफर किया गया था। हैरानी की बात है कि उसे फिर से उसी फाटक पर वापस तैनात कर दिया गया।
Tagsरेलवे फाटकट्रेनइमरजेंसीब्रेकजानेंRailway gatetrainemergencybrakeknowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





