पंजाब

पंजाब में नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला, आंकड़ा 17000 के भी पार

Admin4
2 Nov 2022 9:09 AM GMT
पंजाब में नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला, आंकड़ा 17000 के भी पार
x
चंडीगढ़: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का आंकड़ा 17000 को भी पार कर गया है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष 1 नवंबर तक यह आंकड़ा 15000 को भी छू नहीं पाया था। पराली जलाने के मामलों में सबसे आगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विधानसभा हलका संगरूर है। इस बार धान कटाई के बाद आगजनी की कुल घटनाओं का आंकड़ा 17846 हो गया है। 1 नवंबर कर पूरे पंजाब में 3560 जगह पराली जलाने की घटना रिकॉर्ड हुई। केवल अकेले संगरूर में ही 345 जगहों पर पराली जलाई गई है।
आपको बता दें कि अभी एक दिन पहले ही आंकड़ा 16000 के पार हुआ था। 31 अक्तूबर तक पूरे पंजाब में पराली जलाने की कुल घटनाओं का आंकड़ा 16004 हो गया था और अब यह आंकड़ा 18000 के करीब पहुंच गया है। केवल एक दिन में 1842 मामले सामने आए हैं। जिस तेजी से पराली जलाने के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है उससे लगता है कि आने वाले समय में हवा सांस लेने लायक भी नहीं रहेगी। गत दिवस भी कई किसानों पर रैड एंट्री दर्ज की गई थी और उन्हें लाखों का जुर्माना भी लगाया गया था इसके बावजूद पराली जलाने के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे। इसके अलावा विरोधी पार्टियां भी पंजाब सरकार पर निशाने साध रही हैं। इतना ही नहीं उनके मुताबिक पंजाब सरकार पराली प्रबंधन को लेकर फेल हो चुकी है।

Admin4

Admin4

    Next Story