पंजाब

पंजाब वासियों को नए अंदाज में दिखेंगे सी.एम. मान, खेलेंगे वालीबाल मैच

Shantanu Roy
29 Aug 2022 1:32 PM GMT
पंजाब वासियों को नए अंदाज में दिखेंगे सी.एम. मान, खेलेंगे वालीबाल मैच
x
बड़ी खबर
जालंधर। आज जालंधऱ वासियों को मुख्यमंत्री मान का नया अंदाज देखने को मिलेगा। जालंधर में खेल मेले का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जिसमें खेडा वतन पंजाब दीयां के शुभारंभ मौके पर सी.एम. मान विशेष तौर पर जालंधर के गुरु गोबिंद स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मान जालंधर की पंजाब स्पोर्ट्स स्कूल की टीम की तरफ से वालीबाल का मैच खेलेंगे। मुख्यमंत्री मान अपनी टीम में 6वें नंबर के खिलाडी होंगे और पूरा मैच खेलेंगे। बता दें कि इससे पहले भगवंत मान को आपने कामेडियन व फिल्मी कलाकार के रूप में ही टैलीविजन पर देखा होगा, लेकिन आज सी.एम. मान जालंधर में वालीबाल मैच खेलते नजर आएंगे और लोगों के दिलों पार राज करेंगे। बता दें कि यह खेल मेला 2 महीने तक चलेगा, जिसमें 14 से 50 साल तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
Next Story