पंजाब
सिद्धू मूसेवाला की मां का छलका दर्द कहा-"मेरे बेटे की मौत का मजाक बना दिया..."
Shantanu Roy
29 Aug 2022 2:03 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को आज 3 महीने पूरे हो गए है। इस दौरान सिद्धू की मां चरण कौर का दर्द छलका, उन्होंने कहा कि जिसने हमारी सुरक्षा वापिस लेकर सार्वजनिक कर दी है, सरकार ने उसे बड़े पद पर बिठा दिया है। जो व्यक्ति सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाता था कि प्रियावर्त फौजी टोपी वाला अकेला है, उसे वकीलों के पैनल में शामिल कर दिया गया। आगे चरण कौर ने कहा कि इन हालातों में हमें इंसाफ कैसे मिलेगा।
कैंडल मार्च निकाला गया, अब फिर कोई बड़ा प्रोग्राम करेंगे। अगर इसके बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो सड़कों पर बैठेंगे। मूसेवाला की माता चरण कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग त्योहार मना रहे है। हमें अफसोस है कि उन्हें किसी के दुख से कोई लेना-देना नहीं। वह अपनी ही मस्ती में लगे हुए है। उन्हें पंजाब के हालात देखने चाहिए कि कितले लोगों के कत्ल हो चुके है। बता दें कि 29 मई 2022 को मानसा में अपने गांव मूसा से सिद्धू मूसेवाला निकले ही थे कि कुछ दूर जाते ही गांव जवाहरके में उनकी थार गाड़ी को घेर लिया। सिद्धू पर 30 से अधिक राउंड गोलियां मारी गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से महज 24 घंटे पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी।
Next Story