पंजाब

PRTC और पनबस की जारी हड़ताल खत्म

Subhi
21 Sept 2023 7:52 AM IST
PRTC और पनबस की जारी हड़ताल खत्म
x

पंजाब में PRTC और पनबस की सुबह से जारी हड़ताल खत्म हो गई है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री द्वारा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की कुछ मांगे मान ली गई हैं। जबकि अन्य मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान से 29 सितंबर को दोबारा मीटिंग होगी।

पंजाब ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा बुधवार को कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की तनख्वाह में पांच प्रतिशत को मंजूरी देने की बात कही गई।

इससे पहले सुबह से पंजाब भर में PUNBUS और PRTC के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हड़ताल पर थे। उन्होंने करीब 2800 बसों का चक्का जाम किया। इससे समूचे प्रदेश में बस यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज कर्मचारी पंजाब सरकार से मीटिंग का समय लगातार आगे बढ़ाने से रोष में थे। इसके अलावा चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल व जम्मू समेत अन्य जगहों की लॉन्ग रूट की बस सर्विस भी बंद की गई थी.



Next Story