पंजाब

DIG इंदरबीर की गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, कहा- लूंगा लीगल एक्शन

Shantanu Roy
6 July 2022 4:45 PM GMT
DIG इंदरबीर की गिरफ्तारी की खबर निकली झूठी, कहा- लूंगा लीगल एक्शन
x
बड़ी खबर

फिरोजपुर। फिरोजपुर रेंज के डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह को विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार किए जाने की खबर बेबुनियाद निकली है। पता चला है कि विजिलैंस ने डी.आई.जी. इंदरबीर सिंह को न तो गिरफ्तार किया है और न ही उन पर कोई करप्शन चार्ज लगा है। इस मामले में डी.आई.जी. से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपने घर पर हैं तथा उनके खिलाफ यह दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, जोकि बेबुनियाद है। डी.आई.जी. ने कहा कि इस संबंघ में वह लीगल माहिरों से मशविरा लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि कुछ स्थानीय मीडिया की तरफ से डी.आई.जी. इंदरबीर पर करप्शन चार्ज लगने और उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर चलाई गई थी।

Next Story