पंजाब

भांजा निकला मौसी का कातिल, इस हाल में देखा तो कर दी बेरहमी से हत्या

Shantanu Roy
30 Oct 2022 7:31 PM GMT
भांजा निकला मौसी का कातिल, इस हाल में देखा तो कर दी बेरहमी से हत्या
x
बड़ी खबर
सुल्तानपुर। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के समीपवर्ती गांव तरफहाजी में 16 अक्तूबर को हुए कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के भांजे ने की थी। चोरी की नीयत से घर में घुसा तो मौसी ने भांजे को पहचान लिया। इसके बाद उसने मौसी के हाथ-पांव बांधकर हत्या कर दी और फरार हो गया। थाना सुल्तानपुर लोधी ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला सुलझा लिया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सुखविंदर सिंह और एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने सुखविंदर सिंह निवासी तरफहाजी के बड़े भाई जरनैल सिंह निवासी गांव तरफहाजी के घर में घुसकर माता हरबंस कौर का घर के बरामदे में सोते वक्त कपड़े से हाथ-पैर बांधकर और मुंह में रुमाल भरकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के दौरान एसआई जसपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी मोहल्ला अरोड़ा रस्ता सुल्तानपुर लोधी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमन ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ मौसी हरबंस कौर के घर चोरी की नीयत से गया था। जहां मौसी ने उन्हें पहचान लिया। यही वजह है कि उसने और उसके तीन अन्य साथियों ने हरबंस कौर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
Next Story