पंजाब

Taxi Driver की हत्या, आरोपी ने दोस्तों संग मिल रची यह साजिश, पढ़ें पूरी वारदात

Gulabi Jagat
7 July 2022 2:10 PM GMT
Taxi Driver की हत्या, आरोपी ने दोस्तों संग मिल रची यह साजिश, पढ़ें पूरी वारदात
x
सरहदी कस्बा खेमकरण के नौजवान टैक्सी ड्राईवर शेर मसीह के कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस थाना वल्टोहा ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कत्ल के आरोपी में 4 लोग नामजद हुए हैं। मुख्य आरोपी साजन सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी मौहन बस्ती वार्ड नम्बर 6 खेमकरण के रूप में हुई है जिसे पुलिस थाना वल्टोहा ने गिरफ्तार कर लिया है। साजन सिंह के 2 साथी अरुण और रोहित जोकि उत्तराखंड के रहने वाले है और पेशे से शूटर है को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना वल्टोहा के प्रमुख एस.आई. जगदीप सिंह ने बताया कि मृतक शेर मसीह के भाई अशोक मसीह जानकारी दी कि शेर मसीह अपनी निजी जैन कार पर टैक्सी ड्राइवर का काम करता था। जिसके चलते उसने टैक्सी स्टैंड से 2 सवारियों को अमृतसर ले गया था। जब अशोक ने किसी काम के लिए मृतक शेर मसीह फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद अशोक अपने भाई की तलाश में मोटरसाइकिल पर अमृतसर की तरफ चल पड़ा। जब वे गांव आसल उताड़ के अड्डा टाहली पहुंचा तो देखा कि उसका भाई कार में खून से लथपथ पड़ा है और उसके सिर पर गोलियां लगी हुई है। राहगीरों की मदद से वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने शेर मसीह को मृतक करार दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल वाली जगह के आस पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे व खुफिया सोर्सों के द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके चलते तथ्यों के आधार पर साजन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान साजन सिंह ने खुलासा किया कि उसका मृतक शेर मसिह की पत्नी के साथ लम्बे समय से नाजायज संबंध थे। जिसके चलते कई बार दोनों के बीच कहा सुनी हुई। इस कारण वो मृतक के साथ रंजिश रखता था और शेर मसीह को मारने के लिए उसने अपने उत्तराखंड के दोस्त अरुण निवासी रुद्रपुर के साथ मिलकर प्लान बनाया। जिसके तहत साजन के दोस्त अरुण ने रोहित व वह 1 अन्य व्यक्ति को पंजाब भेजा। साजन रोहित और अन्य व्यक्ति को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मिला और रात किसी गेस्ट हाउस में ठहरे। अगली सुबह साजन रोहित और उसके साथी को लेकर खेमकरण टैक्सी स्टैंड पर छोड़ दिया।
उक्त दोनों शूटरों ने शेर मसीह की कार ड्राईवर सहित किराए पर ली जब वे खेमकरण के अधीन आते गांव असल उताड़ के अड्डा टाली मोड़ पर पहुंचे तो शूटरों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख वल्टोहा एस.आई. जगदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही दूसरे कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



सोर्स: पंजाब केसरी


Next Story