पंजाब

अस्पताल में भर्ती महिला की हुई हत्या, ये वजह आई सामने

Admin2
4 Jun 2022 1:49 PM IST
अस्पताल में भर्ती महिला की हुई हत्या, ये वजह आई सामने
x
कपूरथला

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कपूरथला सामान्य अस्पताल के गाइनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके पति ने जान से मार डाला। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जो अस्पताल के स्टाफ ने बनाया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी का मुंह दबाकर मार दिया। महिला ने चार दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

Next Story