पंजाब

बदमाशों के हौंसले बुलंद- युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

Admin4
8 May 2023 11:27 AM GMT
बदमाशों के हौंसले बुलंद- युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या
x
अमृतसर। अमृतसर शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे है। दरअसल, यहां गोली चलने की एक खबर सामने आई है। अमृतसर रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 गुरु नानक पुरा में गोली चलने से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक का नाम सौरव सोडी बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, चार अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोली चलाई गई थी। फायरिंग करने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं अभी पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Next Story