
x
Punjab पंजाब : पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। कपूरथला के ढिलवां इलाके में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाई।
पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। डीएसपी सबडिवीजन भुलत्थ करनैल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पूरे मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी खुलासा करेंगे। सूत्रों के अनुसार बीते दिन कपूरथला पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने ढिलवां क्षेत्र में पुलिस टीम आरोपियों को लेकर शुक्रवार सुबह पहुंची थी। वहीं उक्त बदमाश पुलिस को चकमा देकर जब भागने लगे तो पुलिस ने उनको रोकने के लिए फायर किया। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरे को भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsबदमाशोंपुलिसगोलीgoonspolicebulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





