पंजाब

पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, जानें आगे का हाल

Admin4
3 July 2023 9:15 AM GMT
पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, जानें आगे का हाल
x
लुधियाना। पंजाब के मौसम को लेकर ताजा खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
दरअसल,कई जिलों में 3 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से थोड़ी देर बाद तीखी धूप निकल रही है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से नीचे ही चल रहा है। फिलहाल उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल है। कल के मुकाबले आज तापमान में 0.8 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फिरोजपुर जिले का 38.9 डिग्री सैल्सियस रहा।
Next Story