पंजाब

पिता ने कई बार बेटी से पार की दरिंदगी की सारी हदें

Admin4
20 Feb 2023 8:20 AM GMT
पिता ने कई बार बेटी से पार की दरिंदगी की सारी हदें
x
गुरुहरसहाय। हवस की आग में अंधे लोग अपने ही घर की महिलाओं को दुष्कर्म का शिकार बना रहे हैं। इसकी ताजा मिसाल गुरुहरसहाय के गांव झंडू वाला में देखने को मिली जहां एक पिता ने कई बार अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
थाना गुरुहरसहाय की सब-इंस्पैक्टर गुरदीप कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव झंडू वाला निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी जोकि 16 वर्ष की है, को उसका पति रशपाल सिंह 25 जनवरी से 7 फरवरी तक डरा-धमका कर खेतों में हरा चारा काटने के लिए ले जाता रहा और वहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने उक्त मामले में महिला व पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story