पंजाब

मृतक की युवक से हुई थी बहस, साथियों को बुलाकर किया हमला

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 12:18 PM GMT
मृतक की युवक से हुई थी बहस, साथियों को बुलाकर किया हमला
x
साथियों को बुलाकर किया हमला
पटियाला में समाना के फतेहपुर में तेजधार हथियारों से 27 साल की युवक की हत्या कर दी। हमला करने वाले करीब 8 लोग थे। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह लक्खा निवासी फतेहपुर गांव के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर शाम की है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, लखविंदर सिंह फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार शाम को 6 बजे के करीब लखविंदर सिंह की एक युवक के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद बहस करने वाला मौके से चला गया और कुछ देर के बाद अपने अन्य साथियों को हथियार सहित लेकर आया। इन लोगों ने लखविंदर सिंह पर तेजधार हथियार और लोहे की किरच से वार करने शुरू कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। लखविंदर सिंह को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर पहंची डीएसपी नेहा अग्रवाल।
घटनास्थल पर पहंची डीएसपी नेहा अग्रवाल।
कुछ दिन पहले चिट्टा पीने वालों से हुआ था झगड़ा
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि लखविंदर सिंह ने कुछ दिन पहले इलाके में युवकों को चिट्टा पीने से रोका था। यह लोग नशा करने के बाद चोरियां करते थे और इलाके में बढ़ रही चोरी की वारदातों के कारण इन्हें रोका था। लोगों को शक है कि चिट्टा पीने से रोके गए युवकों ने ही कत्ल किया है।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते पुलिस कर्मचारी।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते पुलिस कर्मचारी।
DSP बोली- हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया
मौके पर पहुंचे DSP नेहा अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल सात से आठ लोगों के खिलाफ कत्ल केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story