पंजाब
मुख्यमंत्री ने खुद बिजली के खंभे पर चढ़कर जोड़ा कनेक्शन? फोटो हुई वायरल
Nil dhankar
22 Oct 2021 9:46 PM IST

x
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कुराली गांव में बिजली का बिल न भरने पर गरीबों का कनेक्शन काट दिया गया। शिकायत मिलने पर चरणजीत सिंह खुद कुरली पहुंचे और बिजली के खंभे पर चढ़कर कटे कनेक्शन को जोड़ जनता के घरों में उजाला किया! अब सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स सीएम की सादगी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ फोटो पर सवाल भी उठा रहे हैं।
यह तस्वीर एक ट्विटर यूजर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में बताया, यह पंजाब के सीएम (मुख्यमंत्री) चरणजीत सिंह चन्नी हैं, जो बिजली के खंभे चढ़े हुए हैं। सीएम चन्नी को कुराली के रहने वालों से बिजली कटौती की शिकायत मिली।
Next Story





