पंजाब

मामला हत्या का, अदालत ने इतने दिन के रिमांड पर भेजा आरोपी

Shantanu Roy
23 Aug 2022 1:00 PM GMT
मामला हत्या का, अदालत ने  इतने दिन के रिमांड पर भेजा आरोपी
x
बड़ी खबर
बनूड़। थाना सोहाना गांव बठलाणा निवासी सतविंदर सिंह उर्फ ​​जोगा को एक युवती की हत्या और शव को क्षत-विक्षत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जिसे ए.एस.आई. महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस इस दौरान हत्या से जुड़े मामले की जांच करेगी। गौरतलब है कि 19 अगस्त को खेड़ा गज्जू ने पास एस.वाई.एल.नहर के किनारे एक युवती का झाड़ियों में मिला था। उसका गला दुपट्टे से दबाया हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान पवनप्रीत कौर निवासी मेहताबगढ़ के रूप में हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बठलाणा में लड़की की बहन की शादी हुई है जिसके चलते वह सतविंदर सिंह के संपर्क में आई थी। दोनों ने शादी भी कर ली थीऔर कुछ समय साथ रहे लेकिन बाद में अलग हो गए। अलग रहने के बाद भी दोनों लोग ए- दूसरे के संपर्क में रहे और घटना वाले दिन दोनों मोटरसाइकिल पर एक साथ थे। मिली जानकारी के अनुसार सतविंदर उस दिन लड़की को अपने घर लाना चाहता था.। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। बनूड़ पुलिस ने सतविंदर को तीन दिन के रिमांड की पुष्टि की है।
Next Story