पंजाब

बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, सिर के आर-पार होकर हुई मौत

Saba Naaz
15 Jun 2025 7:24 PM IST
बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, सिर के आर-पार होकर हुई मौत
x
Punjab पंजाब : महानगर जालंधर के गांव रुड़का कलां में गोली लगने से बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हालांकि यह गोली उक्त गार्ड के अपनी ही दोनाली बंदूक को साफ करते हुए लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप संघेड़ा पुत्र दविंदर सिंह, गोराया के रूप में हुई है। गांव के पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह संधू ने बताया कि अनूप संघेड़ा गोराया में को-आप्रेटिव सोसायटी बैंक में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। शनिवार व रविवार को दो छुट्टियां होने के कारण वह अपनी लाइसेंसी बूदक साथ लेकर आया था। इस दौरान वह दोनाली की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई जो उसके आंख के पास सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के बारे में एसएचओ गोराया सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें बैंक गार्ड के गोली लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज रुड़का कलां अमनदीप सिंह व पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो अमन का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनाली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।
Next Story