पंजाब
घर से लुधियाना के लिए निकली लड़की का संदिग्ध हालत में मिला शव
Shantanu Roy
29 Oct 2022 5:26 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। सुखना झील के पास बुद्धा गार्डन के पीछे जंगल से 22 वर्षीय लड़की का संदिग्ध हालात में शव बरामद किया गया है। पुलिस जांच के दौरान लड़की की पहचान पंजाब के नकोदर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उसके कपड़ों पर कई जगह खून के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या की गई है।
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार वालों से पूछताछ करने पर लड़की की मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस को शुक्रवार दोपहर बुद्धा गार्डन के पीछे जंगल में लड़की के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस बच्ची को सेक्टर-16 अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की गुरुवार को यह कहकर घर से निकली थी कि वह लुधियाना जा रही है, उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है।
Next Story