
x
बड़ी खबर
टांडा उड़मुड़। टांडा के मुकेरियां हाइडल नहर से सटे टेरकियाणा आणे के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान कुछ दिन पहले गांव बोलेवाल से संबंधित लापता हुए 23 वर्षीय युवक लखविंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखविंदर का शव आज करीब एक सप्ताह बाद मुकेरियां हाइडल नहर से सटे टेरकियाणा आणे के पास से बरामद हुआ।
उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर से लापता हुए युवक का स्कूटर, मोबाइल और चप्पलें कुछ दिन पहले मुकेरियां हाइडल के पास मिली थीं। इससे यह पता चल गया था कि युवक मुकेरियां नहर में डूब गया है। उसी दिन से प्रशासन और परिवार लखविंदर सिंह की तलाश कर रहे थे। आज उसके शव के मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि लखविंदर सिंह घर का इकलौता बेटा था।
Next Story