पंजाब

लुटेरों का कारनामा, फल विक्रेता को गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम

Shantanu Roy
21 Sep 2022 1:08 PM GMT
लुटेरों का कारनामा, फल विक्रेता को गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम
x
बड़ी खबर
तरनतारन। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे नंबर 54 पर अज्ञात आरोपियों द्वारा एक फल विक्रेता को गोली मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज बयान में मलूक सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी चुताला ने बताया कि उसका बेटा अमरप्रीत सिंह हाईवे के पुल के नीचे फ्रूट की रेहड़ी लगाता है।
पिछले 18 सितंबर की रात साढ़े 10 बजे 3 अज्ञात व्यक्ति आए और उनके बेटे का मोबाइल छीन लिया। उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने गोली मार दी और भाग गया। घायल होने के कारण उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि बयानों के आधार पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307/379बी (2) आईपीसी, 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story