पंजाब
नशेड़ी युवकों का कारनामा, इस तरह दिया लूट की वारदात को अंजाम
Shantanu Roy
25 Sep 2022 1:45 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर से नशेड़ी युवकों का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। जानकारी के अनुसार नशेड़ी हथियारों की नोक पर एक युवक को उठा कर ले गए। युवक को अल्फा वन से हथियारों की नोक पर मकबूलपूरा ले जाया गया। मकबूलपूरा में नशेड़ी युवकों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया और इसके बाद बेरहमी से उसकी मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। पीड़ित द्वारा मकबूलपूरा पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने गहराई से मामले की जांच शुरु कर दी है।
Next Story