
x
Punjab पंजाब : पंजाब के बठिंडा के निकटवर्ती गांव मानसा कलां की 17 वर्षीय किशोरी ने मनचले से परेशान होकर नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान 30 वर्षीय इंदरप्रीत सिंह निवासी तलवंडी साबो के तौर पर हुई है, जोकि तलवंडी साबो में ही दूध की डेयरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले उसकी ऑनलाइन बेवसाइट पर मृतक किशोरी से जान-पहचान हुई थी, उसके बाद से आरोपी ने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन करने शुरू कर दिए।
गांव मानसा कलां में रहने वाली किशोरी अपने गांव से रोजाना मौड़ मंडी में कंप्यूटर क्लास के लिए जाती थी। उसे पिछले कुछ समय से उक्त आरोपी परेशान कर रहा था। इससे दुखी होकर उसने शुक्रवार को गांव मौड़ खुर्द के पास नहर में कूदकर जान दे दी। किसोरी के पिता ने बताया कि वह रोजाना की तरह बेटी को क्लास से लाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े थे।
जब उनकी बेटी तय समय पर गांव नहीं पहुंची तो उन्होंने उसे बार-बार फोन करके संपर्क करने की कोशिश की। जब फोन नहीं लगा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने इंस्टीट्यूट व उसकी सहेलियों को फोन कर मामले की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि किशोरी वहां से चली गई है। छानबीन करते हुए जब वह मौड़ मंडी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने नहर में कूदकर जान दे दी है।
बेटी के जान देने के कारणों का उस समय पता चला जब कुछ समय बाद ही लड़की के मोबाइल पर मनचले लड़के की तरफ से धमकियां आने लगी, जिसके संबंध में लड़की के पिता ने थाना मौड़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव नत्त वगेरा के नजदीक नहर से लड़की का शव बरामद किया।
Tagsकिशोरीधमकियांगिरफ्तारteenagerthreatsarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





