पटियाला में हिंसा के बाद अब भी तनाव जारी, घायल शख्स ने किया बड़ा दावा

पटियाला: पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. हिंसा में घायल बलविंदर सिंह नाम के युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. घायल बलविंदर सिंह ने बयान दिया है कि कालीमाता मंदिर के अंदर से शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता ने पत्थर और गोली चलाई. उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर से चलाई गई गोली मेरे जांघ में लगी जिससे मैं वही गिर गया. इसके बाद मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया. उन्होंने दावा किया कि गोली चलाने वाले शख्स को मैं सामने से पहचान सकता हूं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





