पंजाब

Punjab में सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक हुआ तापमान

Admindelhi1
10 Jun 2025 6:51 PM IST
Punjab में सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक हुआ तापमान
x
पंजाब में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब: पंजाब में हीटवेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिन-रात दोनों समय तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान औसतन 1.2 डिग्री बढ़ गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला में 46.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ शहर में 43.8 डिग्री, बठिंडा में 44.6 डिग्री, अमृतसर में 44.2 डिग्री और लुधियाना में 43.9 डिग्री दर्ज हुआ। राज्य के अधिकतर जिलों में हीटवेव या गर्म रातों की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए सतर्क रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू और गर्म रातों का असर ज्यादा देखा जा रहा है।

14 जून से संभावित राहत: मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून से पंजाब में आंधी-तूफान और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। जहां 13 जून तक अधिकतर जिलों में हीटवेव की चेतावनी है, लेकिन 14 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

Next Story