पंजाब

Tanda Udmur: पंजाब के युवक ने अमेरिका में भाई को मारी गोली

Sanjna Verma
10 Jun 2024 5:39 PM IST
Tanda Udmur: पंजाब के युवक ने अमेरिका में भाई को मारी गोली
x
tanda udmur टांडा उड़मुड़ : अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस 95वें एवेन्यू में रहते गांव नारंगपुर (Begowal) निवासी एक परिवार में विवाद के चलते 2 भाइयों की जान चली गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर अमेरिका के रिचमंड हिल के क्वींस में पुलिस शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक घर पहुंची तो 27 वर्षीय विपनपाल मुल्तानी मिला जिसके शरीर पर गोलियों के कई जख्म थे।
डॉक्टरों ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं 52 वर्षीय महिला को गोली लगने के कारण स्थिर हालत में अस्पताल जे जाया गया। वहीं 109वीं Avenueऔर 96वीं स्ट्रीट से एक मील से भी कम दूरी पर 33 वर्षीय करमजीत मुल्तानी के सिर में गोली लगी मिली। जांच अधिकारी को उसके शरीर के पास हथियार मिला।
Next Story