पंजाब

ताजपुर पुलिस ने दर्ज किए दो केस छानबीन शुरू

Teja
10 April 2023 7:55 AM GMT
ताजपुर पुलिस ने दर्ज किए दो केस छानबीन शुरू
x

लुधिअना : लुधियाना सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार हुई सर्च के दौरान जेल के अंदर से 14 मोबाइल फोन बरामद हुए। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की ताजपुर चौकी पुलिस ने दो केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआई बिंदर सिंह ने बताया कि पहले केस में पुलिस ने सहायक जेल सुपरिटेंडेंट सूरज मल की शिकायत पर अज्ञात बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को हुई सर्च के दौरान जेल की विभिन्न बैरकों से 10 मोबाइल फोन लावारिस हालत में पड़े पाए गए। अज्ञात बंदियों ने जेल में प्रतिबंधित सामान रख कर जेल नियमों का उल्लंघन किया है।

दूसरे केस में पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर हवालाती गुरप्रीत सिंह, सागर कुमार, जश्नप्रीत सिंह तथा विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को भेजी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को हुई सर्च के दौरान उक्त आरोपितों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए।

लुधियाना में घर से पैदल मंदिर जा रहे युवक का मोबाइल फोन मोटरसाइकिल सवार बदमाश झपट कर फरार हो गया। अब घटना के एक महीने बाद थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस उपकार नगर गली नंबर 4 निवासी अवि मल्होत्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया।

Next Story