पंजाब

कोरोना मरीजों में उछाल, 1 की मौत, इतने पाजिटिव

Shantanu Roy
24 April 2023 6:56 PM GMT
कोरोना मरीजों में उछाल, 1 की मौत, इतने पाजिटिव
x
लुधियाना। कोरोना से आज एक 22 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। मृतक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित था और 12 वर्ष से उपचाराधीन था। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 32 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें एक अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर भी शामिल है। बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से पॉजिटिविटी दर 10.92 प्रतिशत हो गई है। दूसरी ओर 23 मरीज आज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 114261 हो गई है। आज 201 सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट कल तक आ जाने की उम्मीद है। इसके अलावा 92 सैंपल रैपिड एंटीजन विधि से लिए गए हैं।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story