पंजाब

सुखजिंदर रंधावा ने तिरंगा यात्रा के दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए दिया करारा जवाब

Shantanu Roy
13 Aug 2022 3:17 PM GMT
सुखजिंदर रंधावा ने तिरंगा यात्रा के दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए दिया करारा जवाब
x
बड़ी खबर
गुरदासपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली। जो डेरा बाबा नानक सीमा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित करतारपुर कॉरिडोर भारत-पाक सीमा से शुरू होकर डेरा बाबा नानक के बीच से निकाली गई। इस मौके बड़ी संख्या में इलाके के मौजूद लोग सैकड़ों तिरंगे हवा में लहराते दिखे। इस मौके पर सुखजिंदर रंधावा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमने इस तिरंगे के सम्मान कुछ नया नहीं किया है बल्कि तिरंगे का सम्मान हमारे दिल में शुरू से रहा है। हमारे बुजुर्गों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह स्वतंत्रता और तिरंगे का सम्मान हासिल किया था। हम इस सम्मान को कैसे भूल सकते हैं। इस मौके पर रंधावा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को बताना चाहिए कि देश की आजादी के लिए उनके परिवार के किस सदस्य या रिश्तेदार ने शहादत दी है?
उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के इशारे पर देशभक्त नहीं बनेंगे लेकिन देशभक्ति तो हमारे खून में है। पी.एम. मोदी को यह बताना चाहिए कि उन्हें पिछले 8 सालों में तिरंगा क्यों याद नहीं आया? अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो बीजेपी को भी तिरंगे की याद आ गई। बंदी सिंहों की रिहाई के संबंध में एस.जी.पी.सी. द्वारा मांग पत्र दिए जाने को लेकर रंधावा ने कहा कि उन्हें बंदी सिंह पर राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं मिलता। जब मैं पंजाब का गृह मंत्री था, उस समय 7 बंदी सिंह रिहा किए गए थे। उन्होंने कहा कि भाई बलवंत सिंह ने राजोआना की रिहाई के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार को पत्र लिखा था। राजोआणा की रिहाई तो दूर केजरीवाल ने पत्र का जवाब नहीं दिया। बिक्रम मजीठिया की जमानत के बारे में पूछे जाने पर रंधावा ने कहा कि 'आप' और शिरोमणि अकाली दल एक साथ गेम खेल रहे हैं। 'आप' की सरकार को 4 महीने हो गए हैं। उनके द्वारा मजीठिया के मामले को आगे क्यों नहीं बढ़ाया गया।
Next Story