पंजाब
SYL को लेकर बोले सुखबीर बादल, केजरीवाल व मान सरकार पर बोला तीखा हमला
Shantanu Roy
7 Sep 2022 2:01 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। एस.वाई.एल. को लेकर विवाद पंजाब में गहराता जा रहा है। सुखबीर बादल ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले ही सचेत किया था कि अगर दिल्ली सी.एम. केजरीवाल को पंजाब की कमान सौंपी तो वह पंजाब का पानी भी खोकर ले जाएंगे और आज उसी नीति पर काम हो रहा है। उन्होंने मान को चेतावनी कि अपनी कुर्सी की खातिर पंजाबियों के दिलों पर खंजर न घोंपे। उन्होंने कहा कि मान सरकार यह नहीं देख रही कि कौन सा फैसला पंजाब के हक में है और कौन सा नहीं।
बता दें कि केजरीवाल ने बयान दिया है कि पंजाब और हरियाणा में पानी का स्तर बहुत कम है। दोनों राज्यों को पानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की जिम्मेदारी बनती है कि वह पंजाब और हरियाणा के लिए पानी का इंतजाम करे। केंद्र का काम पंजाब और हरियाणा को लड़वाना नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्र सरकार को इस मुद्दे का हल निकालने के लिए सलाह देने पर भी तैयार हैं। वहीं सी.एम. मान ने भी कहा है कि वह इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन केंद्र इस बात का पक्का हल निकाले।
Next Story