पंजाब
बुरी तरह मुश्किलों में फंसे सुखबीर बादल, एक और समन हुआ जारी
Shantanu Roy
31 Aug 2022 3:09 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। सुखबीर बादल की मुश्किलों अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कोटकपूरा गोलीकांड के बाद बहबलकलां गोलीकांड मामले में एक और समन जारी किया गया है। यह समन आई.जी. नौनिहाल के नेतृत्व वाली सिट की ओर से भेजा गया है जिसके चलते सुखबीर बादल को 6 सितम्बर को सिट के सामने पेश होना होगा। इस बीच सिट द्वारा बहबलकलां गोलीकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में भी सुखबीर बादल को दोबारा समन भेजे गए हैं।
जिसके चलते सुखबीर बादल को 14 सितंबर को सिट के आगे पेश होना होगा। जिक्रयोग्य है कि गत 30 अगस्त को भी सुखबीर बादल को ए.के. यादव की सिट के सामने पेश होने के लिए समन भेजे गए थे परंतु सुखबीर बादल ने यह कहते हुए पेश होने से मना कर दिया था उन्हें कोई समन नहीं मिले हैं तो सिट के सामने पेश होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इसी बीच सिट द्वारा सुखबीर बादल को समन न मिलने को लेकर जवाब भी दिया गया और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में 14 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया।
सिट द्वारा यह जांच की जा रही है कि कोटकपूरा गोलीकांड हुआ तब गोली चलाने के आदेश किसने दिए थे। इस मामले को लेकर सुखबीर बादल से पूछताछ की जाएगी क्योंकि उस समय सुखबीर बादल की सरकार थी। दूसरी तरफ सुखबीर बादल का कहना है कि जब यह गोलीकांड हुआ तब वह यहां पर नहीं थे। आपको बता दें कि जून-जुलाई महीने भी पूछताछ की गई थी। उस समय सिट द्वारा करीब 80 सवाल-जवाब किए गए थे।
Next Story