पंजाब
हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सुखबीर बादल ने जताई हैरानी, PMO से की अपील
Shantanu Roy
15 Aug 2022 4:42 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और सांसद सुखबीर बादल हाईकोर्ट में जजों की नियक्ति को लेकर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में नए जजों में किसी सिख जज की नियुक्ति नहीं हुई है। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सिख समुदाय को एक हैरान करने वाला तोहफा मिला है। हैरानी की बात यह है कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए नव नियुक्त न्यायाधीशों की सूची में किसी भी सिख की नियुक्ति नहीं हुई है। इससे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील करता हूं कि इसमें दखल देकर अन्याय को दूर किया जाए।
Next Story