पंजाब

Sub Junior Men National Championship: पंजाब ने गोवा को हराकर अगले दौर में ली एंट्री

Deepa Sahu
11 May 2022 9:06 AM GMT
Sub Junior Men National Championship: पंजाब ने गोवा को हराकर अगले दौर में ली एंट्री
x
पंजाब ने गोवा को 12-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब ने गोवा को 12-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। लवनूर सिंह (5वें, 35वें और 46वें मिनट में) और प्रभजोत सिंह (34वें, 52वें और 55वें मिनट) ने एक-एक हैट्रिक लगाई, जबकि प्रभदीप सिंह (11वें और 47वें मिनट में) ने दो गोल किए। इसके अलावा हॉकी पंजाब के लिए प्रीतपाल सिंह (13वें मिनट में), हरप्रीत सिंह (36 मिनट में), जपनीत सिंह (41वें मिनट में) और रोहन भूषण (43वें मिनट में) ने एक-एक गोल किया।

गुरप्रीत सिंह और गुरजीत की बदौलत चंडीगढ़ की शानदार जीत
गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मैन नेशनल चैंपियनशिप-2022 में चंडीगढ़ की टीम ने असम को 11-2 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेल रही चंडीगढ़ की टीम पूरी लय में दिखी। एच पूल में खेल रही चंडीगढ़ टीम की इस जीत में गुरप्रीत और कैप्टन गुरजीत ने अहम भूमिका निभाई। गुरप्रीत सिंह ने मैच के पहले, नौवें और 18वें मिनट और कैप्टन गुरजीत सिंह ने मैच के नौवें, 13वें और 31वें मिनट में गोल किया। कोमलप्रीत सिंह ने मैच के 20वें मिनट में, करनजोत सिंह ने 27वें मिनट में, राजवीर गिल ने 36वें मिनट, फतेह सिंह ने 41वें मिनट में और पंकज ने 58वें मिनट में गोल किया। वहीं असम की तरफ से धन्जय मंंडल ने मैच के 55 वें मिनट और मानसरिज बोरो ने मैच के 59वें मिनट में गोल किया।
मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 8-0 से दी मात
पूल एच के दूसरे मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 8-0 से मात दी। हॉकी मध्य प्रदेश के लिए कप्तान राजा भैया कोरी (2वें, 11वें और 43वें) ने हैट्रिक लगाई, जबकि करण गौतम (22वे, 38वे) ने जो दो गोल किए। विजेता टीम के लिए सिद्धार्थ बेन (3वें), रितेंद्र प्रताप सिंह (15वें) और आजाद सुल्तानी (36वें) अन्य गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।


Next Story