
x
माहिलपुर। माहिलपुर-गढ़शंकर मुख्य मार्ग पर गांव बड्डोवाण सरदुल्लापुर मोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में माहिलपुर के एक निजी स्कूल के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रिंस पुत्र कमलजीत सिंह निवासी रामपुर बिलड़ों जोकि माहिलपुर में एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह आज सुबह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पढ़ने के लिए स्कूल आ रहा था। जब वह गांव बड्डोवाण सरदुल्लापुर मोड़ पर पहुंचा तो गांव की तरफ से आ रही एक दूध की गाड़ी मोटरसाइकिल सवार प्रिंस की बाइक से टकरा गई, जिससे प्रिंस बुरी तरह से घायल हो गया व मौके पर ही दम तोड़ दिया। थाना माहिलपुर की पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है।
Next Story





