पंजाब

कॉलेज में छात्रा ने किया सुसाइड:चौथी मंजिल से लगाई छलांग

Admin4
26 Oct 2022 5:27 PM GMT
कॉलेज में छात्रा ने किया सुसाइड:चौथी मंजिल से लगाई छलांग
x
चंडीगढ़ के सेक्टर 42 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) में आज सुबह एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। जानकारी अनुसार लड़की का मानसिक इलाज चल रहा था। वह दवाई भी खा रही थी। आज सुबह यह छात्रा कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खड़ी थी। सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि वह कुछ कर सकती है। जैसे ही वह उसकी और दौड़ा तो लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उसे बचाया नहीं जा सका।
छात्रा का नाम इशिता है। वह सेक्टर 39 में रह रही थी। 19 वर्षीय छात्रा कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। ईशिता की मां ने बताया कि वह मानसिक तनाव में चल रही थी और उसकी दवाई भी चल रही थी। इशिता ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
बॉडी को सेक्टर 16 हॉस्पिटल में रखवाया गया
जानकारी अनुसार लड़की की मां पंजाब पुलिस में जॉब करती है। वहीं परिवार और कॉलेज छात्राओं से पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। लड़की का शव सेक्टर 16 गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। यहां परिवार की मंजूरी के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story