पंजाब

पति को अवैध संबंध बनाने से रोकना विवाहिता को पड़ा भारी, ससुराल पक्ष ने की यह शर्मनाक घटना

Shantanu Roy
25 Aug 2022 4:57 PM GMT
पति को अवैध संबंध बनाने से रोकना विवाहिता को पड़ा भारी, ससुराल पक्ष ने की यह शर्मनाक घटना
x
बड़ी खबर
बठिंडा। जिले में बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतका के मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने मारकर उसके शव को फंदे से लटका दिया है। मृतक विवाहिता की पहचान ऊषा रानी निवासी बंगी नगर के रूप में हुई है। उसकी शादी 10 साल पहले शंकर से हुई थी। मृतका ऊषा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, उसकी प्रेमिका, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
परिवार वालों ने बताया कि ऊषा के पति के दूसरी महिला से संबंध थे जिसे वह हमेशा मना करती थी। इस बात को लेकर उसका पति, सास व ससुर उससे मारपीट भी करते थे। पहले भी मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया था। उन्हेंने शक है ऊषा को मार फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने मृतक ऊषा के भाई के बायानों पर पति शंकर, उसके पिता नंदू राम, सास सोमा देवा व प्रेमिका पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, सच साबित होते ही पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
Next Story