पंजाब

एस.टी.एफ. का दावा, बार्डर पर एक सप्ताह के भीतर बरामद की इतनी किलो हेरोइन

Shantanu Roy
18 Oct 2022 3:16 PM GMT
एस.टी.एफ. का दावा, बार्डर पर एक सप्ताह के भीतर बरामद की इतनी किलो हेरोइन
x
बड़ी खबर
अमृतसर। राज्य में आए दिन ही नशा बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है। आए दिन पंजाब में नौजवान नशे से मरते भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस द्वारा नशे को रोकने की कोशिश की जा रही है, और नशा तस्करों को जेल में भेज दिया गया है। लेकिन अब जेलों के अंदर से ही नशा सेवन करते कैदियों की तस्वीरें सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ एस.टी.एफ. बार्डर रेंज द्वारा बताया जा रहा है कि इस सप्ताह दौरान 22 किलो 500 ग्राम हैरोइन रिकवरी की गई है, जोकि एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इतना ही नहीं जेलों में नशा सप्लाई करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
एस.टी.एफ. ने नशे के बडे नैटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी मात्रा में हेरोइन रिकवर की गई है। इतना ही नहीं इस दलदल में संलिप्त एक जेल अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान जेल वार्डन रशपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे 35 ग्राम हैरोइन समेत एक मोबाइल भी बरामद किया है, जो जेल में बंद कैदियों को नशा सप्लाई करता था। इस संबंधी जानकारी देते हुए ए.आई.जी. एस.टी.एफ. रशपाल सिंह ने बताया कि इस सप्ताह दौरान 5 नशे के मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें करीब 22 किलो 500 ग्राम हैरोइन रिकवर की गई है।
Next Story