पंजाब

9 साल की मासूम के साथ सौतेला पिता ने किया दुष्कर्म

Admin4
22 March 2023 12:25 PM GMT
9 साल की मासूम के साथ सौतेला पिता ने किया दुष्कर्म
x
लुधियाना। सौतेले बाप ने ही 9 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। इस मामले में बच्ची की नानी ने मोहाली में शिकायत दी, जिस पर मोहाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफ.आई.आर. की और दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना सदर में भेज दी। अब थाना सदर की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर एफ.आई.आर. दर्ज की है।
फिलहाल आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित की नानी ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसकी बेटी का दूसरा विवाह साल 2018 में आरोपी से हुआ था। उसने बताया कि साल 2022 में वह अपनी दोहती की लिखित कस्टडी लेकर उसे अपने साथ मोहाली ले आई। यहां आकर बच्ची ने बताया कि आरोपी उसके साथ शारीरिक छेड़खानी के साथ गलत काम करता है। उसने इस बारे में मोहाली के फेस-8 थाने में शिकायत दी. जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफ.आई.आर दर्ज की लेकिन मामला लुधियाना का होने के कारण उसे थाना सदर को अगली कार्रवाई के लिए एफ.आई.आर. भेज दी।
Next Story