पंजाब

खेल मंत्री की घोषणा: पंजाब की बॉक्सिंग हब के रूप में विकसित होगा यह गांव

Shantanu Roy
7 Nov 2022 6:08 PM GMT
खेल मंत्री की घोषणा: पंजाब की बॉक्सिंग हब के रूप में विकसित होगा यह गांव
x
बड़ी खबर
लुधियाना। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल की पुरानी शान को बहाल करेगी और इस दिशा में पहले ही ठोस प्रयत्न किए जा रहे हैं। शेर- ए- पंजाब स्पोर्टस अकैडमी चक्कर द्वारा आयोजित समागम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार चक्कर को पंजाब के मुक्केबाज़ी केंद्र के तौर पर विकसित करेगी, जिसने विभिन्न चैंपियन मुक्केबाज़ पैदा करते हुए देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि इस अकैडमी से प्रशिक्षित खिलाड़ी सुखदीप सिंह चकरियां, सिमरनजीत कौर, नवदीप कौर और अन्य बहुत से खिलाड़ी मुक्केबाज़ी के क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रहे हैं। अकैडमी के संस्थापक भाइयों बलदेव सिद्धू और मरहूम अजमेर सिद्धू द्वारा वर्ष 2006 से उभरते खिलाड़ियों को साधन उपलब्ध करवाने की प्रशंसा करते मंत्री हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार उनको हर संभव सहायता प्रदान करेगी, जिससे आने वाले वर्षों में और चैंपियन पैदा किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाबी नौजवानों में बहुत कौशल है परन्तु उनको एक प्लेटफार्म की जरूरत है और यह अकैडमी स्थानीय नौजवान लड़के- लड़कियों को यह सुविधा उपलब्ध करवा रही है।
Next Story