पंजाब

तेज रफ्तार पिकअप ने 2 बाइक सवार को रौंदा

HARRY
30 Jun 2023 4:47 PM GMT
तेज रफ्तार पिकअप ने 2 बाइक सवार को रौंदा
x

दोराहा | दोराहा में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने 2 बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया, जिससे कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story