
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर के ऊपर से रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार कार नीचे गिरी। हादसे में पांच लोग घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायल परागपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इतनी मजबूत रेलिंग को तोड़ते हुए वह सर्विस लेन पर आकर गिरी। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला व पास में ही निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस का भी कहना है कि कार की स्पीड ज्यादा थी इसलिए अनियंत्रित होकर व पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस लेन पर आ गिरी।
सोर्स-jalandhardaily
Next Story





