पंजाब

तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को कुचला

Admin4
15 Feb 2023 6:58 AM GMT
तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को कुचला
x

खरड़। स्थानीय मुंडी खरड़ में तेज रफ्तार कार से हुई टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सन्नी एन्क्लेव पुलिस चौकी से एस.आई. चरणजीत सिंह ने बताया कि बलौंगी निवासी राजेंद्र पाल सिंह के अनुसार वह रविवार रात 11.30 बजे एक समारोह में शामिल होने के बाद दोपहिया वाहन पर अपने घर आ रहा था।

जैसे ही वह बंसल डिपार्टमैंटल के निकट पहुंचा तो उसके आगे एक एक्टिवा पर 2 युवक जा रहे थे, तभी रांग साइड से आई एक तेज रफ्तार कार ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक पहले तो घायल युवकों के पास आ गया लेकिन लोगों को इकट्ठा होते देख कार वहीं छोड़कर भाग निकला। दोनों युवकों की पहचान राजवीर सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह व मनप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह दोनों निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। दोनों को मोहाली स्थित सरकारी अस्पताल फेज-6 ले जाया गया वहां से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। वहां दोनों की मौत हो गई।

Next Story