पंजाब
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा नगर कौंसिल कोटकपुरा एवं हलके के विकास कार्यों की समीक्षा
jantaserishta.com
13 April 2023 11:45 AM IST

x
फाइल फोटो
चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज नगर कौंसिल कोटकपुरा और हलके में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए सम्बन्धित विभागों के उच्च अधिकारियों को इन कार्यों को निर्धारित समय में मुकम्मल करने और फंड्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
पंजाब विधान सभा सचिवालय में बुलाई गई अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पीकर स. संधवां ने कहा कि लोगों की ज़रुरी बुनियादी ढांचे और सेवाओं तक पहुँच सुनिश्वित बनाने के लिए विकास कार्यों को निर्धारित समय में मुकम्मल किया जाए।
बैठक के दौरान कोटकपुरा नगर कौंसिल में पिछले वर्ष सीवरेज डालने के बाद सडक़ों की खराब हुई हालत को सुधार कर सडक़ें नए सिरे से बनाने का मुद्दा विस्तार-सहित विचारा गया। स. संधवां ने ज़ोर देकर कहा कि सडक़ों को पहल के आधार पर बनाया जाए और इस मकसद की पूर्ति के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा फंड्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाए। स. संधवां ने सम्बन्धित विभागों के साथ-साथ वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों को भी हिदायत की कि वह फंड्स की उपलब्धता समेत यह भी सुनिश्चित बनाएँ कि विकास कार्यों के लिए फंड्स की कोई कमी न आए।
इसी तरह पंजाब विधान सभा स्पीकर ने पंजाब वॉटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के सी.ई.ओ. श्री मालविन्दर सिंह जग्गी को भी कहा कि नगर कौंसिल में जहाँ कहीं भी सीवरेज या वॉटर सप्लाई के पाईप डालने बाकी हैं, उस काम को पहल के आधार पर मुकम्मल किया जाए, जिससे सडक़ें बनने के बाद खोदा-खुदाई से बचा जा सके।
स. संधवां ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सडक़ों का तुरंत नवीनीकरण के लिए कार्यवाही की जाए।
बैठक के दौरान पंजाब वॉटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के सी.ई.ओ. श्री मालविन्दर सिंह जग्गी, विशेष सचिव वित्त श्री मोहम्मद तय्यब, डायरैक्टर स्थानीय निकाय विभाग श्री ऊमा शंकर गुप्ता, सचिव वित्त-कम-डायरैक्टर इंस्टीट्यूशनल फाईनैंस और बैंकिंग श्रीमति गरिमा सिंह और सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Tagsपंजाबपंजाब न्यूज़पंजाब सरकारस्पीकर कुलतार सिंह संधवांPunjabPunjab NewsPunjab GovernmentSpeaker Kultar Singh Sandhwan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





